फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Be careful if anyone ask for money in the name of Ayodhya temple

अयोध्या मंदिर के नाम पर कोई धन मांगे तो रहें सावधान, विहिप ने लोगों को चेताया

Tue, 19 Nov 2019 06:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Be careful if anyone ask for money in the name of Ayodhya temple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले ट्रस्ट बनाने को लेकर चल रही कवायद के बीच विश्व हिंदू परिषद ने लोगों को सावधान किया है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने सभी शहरों की इकाइयों को पत्र जारी कर कहा है कि वे इस बात को सबके सामने रखें कि मंदिर निर्माण के नाम पर किसी तरह के धन की मांग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


महामंत्री की तरफ से जारी पत्र में आशंका जाहिर की गई है कि कुछ लोग फर्जी तरीके से संगठन बनाकर मंदिर के नाम पर या विहिप के नाम पर धन वसूलने का उपक्रम करते हैं तो यह गलत होगा। ऐसे संगठनों और लोगों का विहिप से कोई लेनादेना नहीं होगा।
विज्ञापन

परांडे के अनुसार 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए सार्वजनिक रूप से कोई धन संग्रह नहीं किया गया है। ना ही आगे ऐसी कोई योजना है। स्थानीय स्तर पर विहिप के प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि सभी महानगरों को इस तरह की सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार जल्द ही ट्रस्ट बनाएगी। उसमें जिन संगठनों को रखा जाएगा, उसी के माध्यम से मंदिर निर्माण की शुरुआत होगी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर दोबारा जनहित में सूचना विहिप की तरफ से जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed