{"_id":"5b0a61a94f1c1ba46e8b4d0a","slug":"be-careful-alert-issued-for-nipah-virus-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मौत का वायरस निपाह': यहां के अस्पतालों में जारी हुआ अलर्ट, बताया कैसे फैलता है यह इंफेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौत का वायरस निपाह': यहां के अस्पतालों में जारी हुआ अलर्ट, बताया कैसे फैलता है यह इंफेक्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 27 May 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में फैले वायरस निपाह से मौत के बाद यूपी के कानपुर शहर में इस वायरस को लेकर शनिवार को सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों से नियमित रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट रोज शासन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
डेमाे पिक
केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से नर्स सहित कई लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने कानपुर सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों से नियमित रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
इसके मद्देनजर सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, रेलवे चिकित्सालय, ईएसआई चिकित्सालय आदि से निर्धारित प्रपत्र पर दैनिक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट रोज शासन को भेजी जाएगी। चमगादड़ के फलों आदि में चोंच मारने से फैलने वाला निपाह वायरस का संक्रमण जानलेवा है।