फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bazaar: Fertilizer mafia reaching UP's fertilizer MP

कालाबाजारी : यूपी की खाद एमपी पहुंचा रहे खाद माफिया

Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bazaar: Fertilizer mafia reaching UP's fertilizer MP
इटावा/चकरनगर। जिले की खाद को एमपी में ले जाकर बेचा जा रहा है। सीओ ने मंगलवार सुबह हनुमंतपुरा से मध्यप्रदेश अवैध रूप से खाद लेकर जा रहे लोडर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लोडर मध्यप्रदेश सीमा में घुस गया। चालक उसे मध्यप्रदेश सीमा में जीपीएस सिस्टम से लॉक करके फरार हो गया। दूसरे प्रदेश में प्रवेश की वजह से सीओ को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, एसडीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच कराकर एक दुकानदार के खिलाफ 60 बोरी ब्लैक करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका लाइसेंस निलंबित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि हनुमंतपुरा क्षेत्र से लोडर में खाद भरकर अवैध रूप से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही है। इस पर सीओ रामदवन मौर्या को लोडर पकड़ने के निर्देश दिए। सीओ पुलिस बल के साथ पांडरी मार्ग पर लोडर का पीछा करने लगे। वह जब तक लोडर के पास पहुंच पाते हैं तब तक लोडर मध्यप्रदेश सीमा में पहुंच गया था। मध्यप्रदेश सीमा में चालक लोडर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो लोडर में खाद लदी पाई गई। लोडर जीपीएस सिस्टम से लॉक होने की वजह से सीओ उसे वहीं छोड़कर चले आए। एसडीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ओमकार सिंह हनुमंतपुर पहुंचे और कस्बे की खाद-बीज की दुकानों की जांच की। इसमें एक दुकान संचालक अपने स्टॉक को बेचने की सही जानकारी नहीं दे सका। 60 बोरियों का हिसाब गड़बड़ मिला। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि सीओ टीम के साथ पीछा करते हुए गए थे, लेकिन तब तक लोडर एमपी में प्रवेश कर गया था। चालक और उसका साथी जीपीएस से लोडर को लॉक करके भाग गया था। जिला कृषि अधिकारी से जांच कराई है। इसमें एक दुकानदार की ओर से 60 बोरी खाद एमपी में बेचने की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed