फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Battle of ownership in temple premises in Kanpur, people of Shankar Nagar and Air Force personnel face to face

Kanpur: मंदिर परिसर में स्वामित्व की लड़ाई, शंकर नगर के लोग और एयरफोर्स कर्मी आमने-सामने, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 23 Mar 2023 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Mar 2023 05:00 PM IST
सार

चकेरी के शंकर नगर स्थित मंदिरों की स्वामित्व की लड़ाई को लेकर लोग और एयरफोर्स कर्मी आमने-सामने आ गए। लोगों का कहना है कि एयरफोर्स कर्मियों ने मुख्य गेट पर ताला डाल रखा है और दान पेटियों पर सील लगा दी है।

विज्ञापन
Battle of ownership in temple premises in Kanpur, people of Shankar Nagar and Air Force personnel face to face
मंदिरों की स्वामित्व की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के शंकर नगर स्थित शेरशाह सूरी तालाब से सटे तीन मंदिरों के मुख्य गेट पर एयरफोर्स द्वारा ताला डालने के बाद मोहल्ले के लोग और एयर फोर्स आमने-सामने हो गए। मामले में गुरुवार दोपहर को जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों और से वीडियो बनाने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन

चकेरी शंकर नगर स्थित शेरशाह सूरी तालाब परिसर से सटे श्री वेंकटेश्वर, शिव मंदिर के अलावा श्री जगन्नाथ जी का मंदिर है। इस मंदिर परिसर के मुख्य गेट पर एयरफोर्स की ओर से ताला डाल दिया गया था। इससे लोगों का आना-जाना बंद हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे बोर्ड को नेवी ब्लू कलर से पुतवा दिया गया। इसके साथ ही शिव मंदिर के दान पेटी के लगे तालों को सील कर दिया गया था। इस बात को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश था। बता दें कि इस परिसर में ही एयर फोर्स स्टेशन से जुड़ा रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स ने नहीं किया है योगदान
 इसमें गेट लगा है और पहले प्रतिबंधित लिखा रहता था। लेकिन यहां का विकास होने के बाद में एयर फोर्स अफसरों ने इस का उपयोग करना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एयरफोर्स ने इस परिसर के लिए कभी कोई योगदान नहीं दिया है।

पॉवर की दम पर चाहते हैं अधिपत्य
 यहां पर विकास कार्य नगर निगम की ओर से कराया गया है। बावजूद इसके यह पॉवर की दम पर मंदिर पर अधिपत्य करना चाहते हैं। बताते चलें कि यहां बुधवार दोपहर हथियार बंद एयर फोर्स पुलिस के जवान एयरफोर्स कर्मी के साथ पहुंचे।

दोनों ओर से  बनाने लगे थे वीडियो 
 उन्होंने इस बोर्ड पर एयरफोर्स की संपत्ति लिखवाने का काम शुरू कर दिया। इस जानकारी पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इसके बाद यहां पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों ओर से वीडियो बनाने का सिलसिला शुरू है। एयरपोर्ट कर्मियों का कहना था कि वह एयरफोर्स अधिकारी से बात करें।

लोग बोले- विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे शिकायत
 वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना था कि जिसे बात करना यहां पर आए। किसी भी कीमत पर यहां पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यह लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। साथ ही, लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed