Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Basmati will smell in Sarwankheda block, farmers will prosper

Kanpur News: सरवनखेड़ा ब्लॉक में महकेगा बासमती, समृद्ध होंगे किसान

Wed, 12 Mar 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Basmati will smell in Sarwankheda block, farmers will prosper
कानपुर देहात। जिले के सरवनखेड़ा ब्लॉक का चयन एक ब्लॉक एक फसल कार्यक्रम में सुगंधित धान (बासमती) उगाने के लिए हुआ है। धान उगाने के लिए जरूरी सहूलियतें मिलेगी। बासमती महकेगा तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार एक ब्लॉक एक फसल कार्यक्रम के जरिये किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहती है। इसी के तहत सरवनखेड़ा ब्लॉक को बासमती धान उगाने के लिए चुना गया है। फसल उगाने के मुफीद जलवायु और बाजार उपलब्धता आदि को ध्यान में रखते हुए इसका चयन किया गया है। यहां के किसान धान की सुगंधित किस्में (बासमती) उगाएं इसके लिए उन्हें बेहतर बीज, कृषि यंत्र, उर्वरक आदि की जरूरी सहूलियतें दी जाएगी। मौजूदा समय में इस ब्लॉक में करीब 400 किसान बासमती धान उगाते हैं। एक फसल एक कार्यक्रम में सरवनखेड़ा ब्लॉक का चयन होने पर अधिक किसान जुड़ेगें।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि बासमती उगाने में सिंचाई का खर्च कम है। अन्य धान की फसल में अमूमन 5 से 6 पानी लगते हैं। जबकि बासमती धान में केवल खेत में पर्याप्त नमी रखनी पड़ती है। अगर खेत नहर या बंबा के करीब है तो साबरमती फसल के लिए और ठीक है। नमी बनी रहेगी। बासमती धान करीब 120 से 140 दिन में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाता है। अनुदान पर बीज मुहैया होने और कम सिंचाई से फसल लागत घटेगी। इससे फसल का मुनाफा बढ़ेगा। जिला कृषि कार्यालय से पुखरायां, मलासा और सरवनखेड़ा ब्लॉक को एक ब्लॉक एक कार्यक्रम में बासमती धान के लिए नामांकित किया गया था। मगर शासन से केवल सरवनखेड़ा ब्लॉक का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
लक्ष्य से अधिक उगाया जाता है धान
खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले में धान आच्छादन लक्ष्य 200 हेक्टेयर था। कृषि विभाग ने 180.24 क्विंटल प्रमाणित व आधारीय बीज किसानों को अनुदान पर दिया। जबकि 3200 हेक्टेयर में धान की फसल उगाई गई। यह लक्ष्य का 1600 फीसदी है। इसमें सुगंधित धान भी शामिल है। करीब 1.12 लाख क्विंटल धान उत्पादन का अनुमान है।
.............
वर्जन.......
प्रति हेक्टेयर में करीब 35 से 40 क्विंटल बासमती धान का उत्पादन होता है। प्रति बीघा करीब आठ क्विंटल उत्पादन है। बासमती धान का मूल्य खुले बाजार में करीब 3000 रुपये प्रति क्विंटल है। यह मुनाफे वाली फसल है। बीज, सिंचाई लागत कम होने से मुनाफा तय है। - डॉ. उमेश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी
................
फोटो- 17 ओमप्रकाश यादव, जसवापुर। संवाद
फोटो- 18 पप्पू पांडेय, भदेसा। संवाद
सुंगधित धान उगाने के लिए जरूरी बीज, उर्वरक व कृषि यंत्र की सहूलियत मिलेगी तो मुनाफा बढ़ेगा। इससे धान रोपाई का रकबा बढ़ेगा और अधिक किसान लाभांवित होंगे। - ओमप्रकाश यादव, जसवापुर

...............
बासमती धान के लिए ब्लॉक का चयन सराहनीय कदम है। इससे खेतीबाड़ी में सुधार होगा। खेती की लागत कम होने और धान के दाम अच्छे मिलने से किसानों की आय बढ़ेगी। - पप्पू पांडेय, भदेसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed