Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Base system of hovercraft will made in Kanpur testing clearance received Coast Guard get one set this year

UP: कानपुर में बनेगा होवर क्राफ्ट का बेस सिस्टम, मिली टेस्टिंग क्लीयरेंस…इस साल कोस्ट गार्ड को मिलेगा एक सेट

Thu, 24 Jul 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर की आयुध पैराशूट निर्माणी देश में पहली बार होवर क्राफ्ट का बेस सिस्टम बना रही है। इस आत्मनिर्भरता पहल के तहत पहला सेट इसी साल इंडियन कोस्ट गार्ड को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Base system of hovercraft will made in Kanpur testing clearance received Coast Guard get one set this year
होवर क्राफ्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर अभियान में लंबी छलांग लगाई है। पहली बार देश में होवर क्राफ्ट बनाने की प्रकि्रया जारी है। इसमें कंपनी क्राफ्ट का बेस सिस्टम तैयार करेगी। इसके लिए कंपनी को इंडियन रबर मैन्यूफैक्चरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से क्राफ्ट की टेस्टिंग क्लीयरेंस मिल गई है। कंपनी बेस सिस्टम का एक सेट तैयार करके इस साल कोस्ट गार्ड को देगी।

विज्ञापन

होवर क्राफ्ट बनाने के लिए जीआईएल, इंडियन कोस्ट गार्ड, इंडियन रबर मैन्यूफैक्चरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और भारतीय नौवहन रजिस्टर की टीम बनाई गई थी। होवर क्राफ्ट पानी, जमीन, कीचड़ और घास पर चलने में सक्षम और समुद्र या विशेष ऑपरेशन में मददगार साबित होता है। अभी तक होवर क्राफ्ट विदेश से आयात किए जाते थे। जीआईएल की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी में क्राफ्ट का बेस सिस्टम तैयार किया जाएगा। क्राफ्ट के बेस सिस्टम में 6 सेगमेंट लगते हैं। इसमें स्टैंडर्ड ओपेन और क्लोज सेगमेंट, कॉर्नर ओपेन और क्लोज सेगमेंट के अलावा इनर लूप और आउटर लूप सिस्टम होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार देश में शुरू हो सकेगा उत्पादन
क्राफ्ट के बेस सिस्टम को तैयार करने के लिए विशेष रबड़ का इस्तेमाल किया जाता है जिस पर किसी भी प्रकार की गोली का असर नहीं होता है। जीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एमसी बालासुब्रमणियम ने बताया कि इंडियन रबर मैन्यूफैक्चरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से टेस्टिंग क्लीयरेंस मिल गई है। अब एप्लीकेशन तैयार किया जाएगा। ऑर्डर मिल चुका है, जो मैटीरियल लगता है वह भी मंगाया जा चुका है। इसी साल एक सेट बेस सिस्टम तैयार करके कोस्ट गार्ड को दिया जाएगा। पहली बार देश में इसका उत्पादन शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed