{"_id":"6a247bc1719cf392f90cac8c","slug":"barrage-water-supply-stopped-for-six-days-tankers-quench-the-thirst-of-the-south-kanpur-news-c-362-1-ka11012-149194-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह दिन से बैराज की जलापूर्ति बंद, टैंकर से बुझ रही दक्षिण की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह दिन से बैराज की जलापूर्ति बंद, टैंकर से बुझ रही दक्षिण की प्यास
विज्ञापन
कानपुर। दक्षिणी क्षेत्र के जूही, निराला नगर, जूही लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी और पीली कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। गंगा बैराज से होने वाली जलापूर्ति पिछले छह दिन से बंद है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहत के लिए क्षेत्र में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जगह-जगह लगे सबमर्सिबल पंप से भी लोग पानी ले रहे हैं। जिन पड़ोसियों के घर सबमर्सिबल पंप हैं, वे भी पाइप या बाल्टियों से पानी भरकर मदद कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस पुरुषोत्तम मास में सभी को पानी मिलना चाहिए। क्षेत्रवासियों को अपने घरों के बाहर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। यह समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक साकेत नगर में नई पाइप लाइन के जुड़ाव का काम पूरा नहीं हो जाता।
लोगों की बात
जूही निवासी शशि कला ने बताया कि उनके यहां पानी आता तो है, लेकिन दबाव कम रहता है। पानी कब आता और कब चला जाता है, इसका पता नहीं चलता। क्षेत्र के लोग सुबह-शाम सबमर्सिबल पंप चलाते हैं, जिनसे मोहल्ले के लोग पानी भरते हैं।
विज्ञापन
जूही लाल कॉलोनी निवासी मुख्तार अहमद ने कहा कि उन्हें पानी भरने के लिए सुबह 22 ब्लॉक मदरसा जाना पड़ता है। पानी न आने से केवल घरेलू कार्य ही हो पा रहे हैं। कपड़े नहीं धो पा रहे हैं। गुजैनी से आ रहा पानी गंदा है और उसमें सीवर की बदबू भी आ रही है।
निराला नगर निवासी हर्ष शर्मा ने बताया कि पानी न आने से पूरे परिवार में तनाव है। बीते दिन से पास में पानी का टैंकर आने से कुछ राहत मिली है। आसपास के नलकूप खराब हैं। बिजली दिनभर आती-जाती रहती है। बिजली आने पर ही पानी मिल पाता है।