{"_id":"579a60794f1c1bc06121f4c6","slug":"barabanki-own-show-today-s-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बाराबंकी के युवक दम दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बाराबंकी के युवक दम दिखाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
भर्ती दौड़ में शुक्रवार को शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने गुरुवार दोपहर से मैदान के पास डाला डेरा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। छावनी में शुक्रवार से शुरू हो रही सेना भर्ती रैली की तैयारी पूरी हो गई है। कैवलरी मैदान में टोकन वितरण के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई है। यहां लाइट, साउंड के इंतजाम पूरे हो गए। शुक्रवार को जिला प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी देखी। 8 अगस्त तक चलने वाली भर्ती रैली की शुुरुआत बाराबंकी के युवकों से होगी। छावनी में गुरुवार दोपहर से ही युवकों ने डेरा डाल लिया था। शुक्रवार सुबह 3:30 बजे से टोकन वितरण होगा। जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क, टेक्निकल, नर्सिंग सहायक और ट्रेड मैन पदों की भर्ती होनी है। वहीं गुरुवार शाम तेज बारिश होने से भर्ती पर संशय पैदा हो गया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि सुबह हालात देखकर दौड़ का निर्णय लेंगे।
यह है शारीरिक दक्षता परीक्षा
अभ्यर्थियों को 5:40 मिनट में 400 मीटर के चार राउंड (1600 मीटर) पूरे करने होंगे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग (बायोमेट्रिकल रजिस्ट्रेशन नंबर) दिया जाएगा। फिर फिजिकल परफार्मिंग टेस्ट (पीएफटी), बीम बैलेंस और नौ फीट डिज (लंबी कूद) पर दक्षता की परीक्षा होगी। प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में लंबाई, वजन और छाती (सामान्य और फुलाकर) जांच होगी। इसमें सफल होने के बाद मेडिकल का टोकन मिलने के पूर्व ऑनलाइन आवेदन में भरे चरित्र, जाति, आय व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति का सत्यापन होगा। इनकी फोटो कॉपी और अभ्यर्थियों की फोटो जमा होगी।
डोपिंग पर सेना सतर्क होगी गहन जांच
सेना भर्ती रैली में डोपिंग पर सेना भर्ती बोर्ड खासा सतर्क है। सभी अभ्यर्थियों की बैग की जांच को अलग टेंट लगाया गया है। यहां सेना के अफसरों के संतुष्ट होने के बाद अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हो सकेंगे। किसी आपत्तिजनक, उत्तेजक पदार्थ (इंजेक्शन, दवाएं आदि) पाए जाने पर भर्ती से बाहर किए जाएंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। भर्ती पर गड़बड़ी पर नजर रखने को मिलिट्री इंटेलीजेंट सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
बारिश हुई तो मैदान पर बलुई मिट्टी
भर्ती दौड़ में बारिश का खलल न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने बलुई मिट्टी का इंतजाम किया है। दौड़ के मैदान पर जलभराव या कीचड़ वाली जगह पर बलुई मिट्टी डाली जाएगी।
पुलिस की व्यवस्था
एक कंपनी पीएसी बल, एएसपी कैंट, एक सीओ, पांच थानाध्यक्ष, फायर
टेंडर, व्रज तैनाती के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी।