फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar girls danced on the stage of Ramlila in Kanpur Dehat, report filed against the organizers

रामलीला में रासलीला: फिल्मी गीतों पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 09:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रनियां थाना क्षेत्र में रामलीला का मंच रासलीला में तब्दील हो गया। यहां बार बालाओं ने ठुमके लगाए है। इसका वीडियो -सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। इसके बाद रामलीला आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bar girls danced on the stage of Ramlila in Kanpur Dehat, report filed against the organizers
मंच पर बार बालाओं का डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में शनिवार की रात रामलीला का मंच रासलीला का मंच बन गया। मंच बार बालाओं ने फिल्मी गीतों और डीजे की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। मंच पर अश्लीलता परोसती बार बालाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रनियां पुलिस ने आयोजन मंडल के चार लोगों को नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंदनपुर गांव में शनिवार को रामलीला का आयोजन हुआ था। कमेटी के सदस्यों ने रामलीला की अनुमति पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से नहीं ली थी।
विज्ञापन

रात में रामलीला का कार्यक्रम शुरू होने पर बार बालाएं मंच पर पहुंची। बार बालाओं ने फिल्मी गानों और डीजे की धुनों पर जमकर अश्लील डांस किया। इस दौरान युवाओं ने भी जमकर हुरदंग मचाया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रामलीला के मंच पर अश्लील डांस होने की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर भी नहीं पहुंची थी पुलिस
इसके बावजूद कोई मौके पर नहीं आया। देर रात बार बालाओं का डांस और हुरदंग चलता रहा। रविवार की सुबह अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति के निर्देश पर थाने के दरोगा देवेंद्र पाल की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की गई।

आयोजकों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस कराने, धार्मिक कार्यक्रम में खलल डालने, शांति भंग की धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188 और गैर कानूनी समूह का सदस्य होने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed