{"_id":"604cee57bc02b20b142e6477","slug":"banks-will-remain-closed-for-the-next-three-days-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले दिन में निकले चार सौ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले दिन में निकले चार सौ करोड़ रुपये
Sat, 13 Mar 2021 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बैंकों में शनिवार से शुरू हुई चार दिन की बंदी के चलते शुक्रवार को करीब चार सौ करोड़ रुपये निकाले गए। सामान्य दिनों में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की रोजाना निकासी होती है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद हैं।
सोमवार और मंगलवार को बैंककर्मियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि होली का त्योहार आ रहा है। व्यापारी वर्ग खरीदारी करने लगा है।
ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने कैश निकालकर रख लिया है। शहर में अलग-अलग बैंकों की 650 से अधिक शाखाएं हैं। सामान्य दिनों में 350 करोड़ रुपये रोजाना जमा होते हैं। इसके अलावा शहर में एक हजार से अधिक एटीएम हैं।
विज्ञापन
हालांकि चार दिन की बंदी के चलते परेशानी हो सकती है। लीड बैंक मैनेजर एके वर्मा ने बताया कि सभी बैंकों को एटीएम में नियमित समय पर कैश डालने के निर्देश दिए गए हैं।