फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banks should not keep loan files pending: CDO

ऋण पत्रावलियों को लंबित न रखें बैंक : सीडीओ

Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Banks should not keep loan files pending: CDO
कानपुर देहात। माती कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक हुई। सीडीओ विधान जायसवाल ने बैंक अधिकारियों को ऋण पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश किए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत जनपद के बैंकों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से योजनावार उपलब्धियों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि ऋण संबंधी पत्रावलियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा अपूर्ण पत्रावलियों को संबंधित विभाग, बैंक एवं आवेदक के मध्य समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। नियमानुसार ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से किया जाए। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/पीओ डूडा ऊषा सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) दिलीप चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed