फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bankers oppose the police, lockdown news

बैंकर्स ने पुलिस के खिलाफ निकाली भड़ास, जानिए पूरा मामला

Mon, 13 Apr 2020 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Apr 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bankers oppose the police, lockdown news
आशीष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
बैंकर्स हैं, पुलिस नहीं, यह टैग लाइन रविवार को सोशल मीडिया और खबरों की ट्रेंडिंग में टॉप पर रही। दरअसल, इस टैग लाइन के जरिए देश भर के बैंकर्स ने पुलिस के उस रवैये का विरोध किया, जिसमें बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर बैंकर्स को ही जिम्मेदार ठहरा दिया गया।
विज्ञापन


बीते दिनों केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मजदूरों, किसानों और जरूरतमंदों और जनधन खातों में राहत राशि पहुंची तो उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में खाताधारक बैंकों में उमड़ पड़े। हालांकि बैंक के अंदर एक, दो करके ही लोगों को प्रवेश मिला लेकिन बैंकाें के बाहर लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


इस पर उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर पुलिस की ओर से बैंकों के प्रबंधकों को ही दोषी माना जा रहा है। पुलिस के इस रवैसे से नाराज होकर बैंक कर्मियों के संगठन वी बैंकर्स ने ट्विटर पर बैंकर्स हैं, पुलिस नहीं, लिखकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते सभी बैंकर्स इसे शेयर और रीट्वीट करने लगे। बैंकर्स ने कहा कि जो काम पुलिस का है, वे करे। हमें बैंक के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी हैं। वैसे भी हर बैंक में एक चौथाई स्टाफ ही काम कर रहा है।

पुलिस ने फतेहपुर में एक बैंक अफसर को गालियां दीं। कानपुर में समाचार पत्र वितरकों को पीटा। पुलिस हर वह काम कर रही है जो नहीं करना चाहिए। बैंकर्स और पत्रकारों को पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती है। डॉक्टर्स और पुलिस को सरकार सुविधाएं दे रही हैं, लेकिन बैंकरों को नहीं। हर बैंक में एक चौथाई स्टाफ काम पर है, ऐसे में कैसे संभव कि दो, चार लोग खड़े होकर लोगों को लाइन में लगवाएं। बैंकों के बाहर कानून व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग की जिम्मेदारी पुलिस की है, जिसमें वह नाकाम है। - आशीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री वी बैंकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed