फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank will give this facilities to TB patients

टीबी के मरीजों का घर पर खुलेगा बैंक खाता, नहीं रुकेगी पोषण योजना के तहत आर्थिक मदद की राशि

Thu, 19 Sep 2019 06:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bank will give this facilities to TB patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
अब बैंक खाते के फेर में टीबी के मरीजों की सहायता राशि अधर में नहीं लटकेगी। पोषण योजना के तहत प्रत्येक मरीज तक आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने घर पहुंचकर खाता खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक बैंक खाता न होने से मरीजों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में टीबी रोगियों की संख्या तीन हजार से अधिक है। एक साल पहले सरकार ने टीबी के मरीजों को पोषण योजना के तहत हर माह 500 रुपये देने का निर्णय लिया था। यह रकम सीधे मरीज के बैंक खाते में भेजी जानी थी। हालांकि बड़ी संख्या में जिले में ऐसे मरीज हैं जिनके बैंक खाते नहीं हैं।
विज्ञापन

यही नहीं सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान में भी ऐसे मरीज बड़ी संख्या में मिलते हैं जिनके बैंक खाते नहीं होते हैं। ऐसे में नए मरीजों का निश्चय पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पाता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मरीजों का खाता उनके घर पर ही खोला जाएगा।

इस प्रक्रिया के लिए सरकार ने इंडियन पोस्टल बैंक से करार किया है। बैंक कर्मी टीबी मरीज के घर पहुंच उसका खाता खोलेंगे। इससे शत प्रतिशत मरीजों को पोषण का पैसा मिल सकेगा। 

567 बच्चे भी हैं टीबी से पीड़ित
जिले में टीबी से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या 3481 है। जिसमें पलमोनरी टीबी के 2281 व एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी के 1200 मरीज हैं। इन मरीजों में 567 बच्चे भी हैं जो टीबी रोग से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग चाकलेट व फ्रूट फ्लेवर की दवाएं खिलाकर बच्चों को इस बीमारी से बचाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed