फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank open in hotspot area, khauf

हॉटस्पॉट एरिया में खुले बैंक, कर्मियों में खौफ बढ़ा

Tue, 21 Apr 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
bank open in hotspot area, khauf
हॉट स्पॉट एरिया ग्वालटोली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में होता कामकाज
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बावजूद शहर में कई हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सोमवार को भी बैंक खुले रहे। इनमें से कई बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालयों में फोन करके उच्चाधिकारियों से विरोध भी जताया। इसके बाद भी बैंक बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि उच्चाधिकारी ऑफिस आने के बाद खुद तो किसी से मिलते नहीं, लेकिन उनकी जान जोखिम में डालने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में बैंक बंद रखने का आदेश करीब 13 दिन पहले जारी हुआ था। पहले नगर स्तरीय बैंकर्स समिति के अग्रणी जिला प्रबंधक ने भी इन क्षेत्रों के 300 मीटर परिधि में आने वाली बैंक शाखाओं एवं एटीएम को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद यह दूरी बढ़ाकर एक किलोमीटर कर दी गई। लेकिन जब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती गई तो फैसला लिया गया कि हॉटस्पॉट एरिया से दो किलोमीटर दूरी तक के सभी बैंक, एटीएम, डाकघर बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बीते शनिवार और रविवार को शहर में ग्वालटोली, जाजमऊ और किदवई नगर में कोरोना संक्रमित लोगों का पता चला तो यह क्षेत्र भी हॉटस्पॉट घोषित हो गया। लेकिन सोमवार को किदवई नगर, जाजमऊ और ग्वालटोली क्षेत्र में संक्रमित क्षेत्र से दो किलोमीटर की दूरी के अंदर तमाम बैंक खुले रहे। क्षेत्रीय कार्यालयों के उच्चाधिकारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों की बैंक शाखाओं एवं एटीएम खोलकर कर्मचारियों और अधिकारियों में संक्रमण का भय पैदा कर दिया है। बैंककर्मी उच्चाधिकारियों के मनमाने फैसले का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन दबी जुबान अपनी पीड़ा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालटोली में तो जिस मछली वाला हाता और डीएस टावर में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है वहां से भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं की दूरी मुश्किल से 800 मीटर है। लेकिन ये शाखाएं भी खुली रहीं। इसी तरह जाजमऊ और किदवई नगर हॉटस्पॉट एरिया होने के बावजूद दो किलोमीटर के भीतर दर्जनों बैंक खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed