फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of India has also not found Vikram Kothari 1395 crore

बैंक ऑफ इंडिया का भी 1395 करोड़ नहीं चुका पाए विक्रम कोठारी

Sat, 06 Aug 2016 01:55 AM IST
प्रदीप अवस्थी/कानपुर
प्रदीप अवस्थी/कानपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bank of India has also not found Vikram Kothari 1395 crore
व‌िक्रम कोठारी - फोटो : amarujala
शहर के जाने माने उद्यमी व रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी सिर्फ इलाहाबाद बैंक के 352 करोड़ रुपये के ही कर्जदार नहीं हैं। इन पर बैंक ऑफ इंडिया का भी करीब 1395 करोड़ रुपये का कर्ज है। 
विज्ञापन


विक्रम कोठारी की चार कंपनियों के नाम से शहर की बिरहाना रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में चार अलग-अलग खाते हैं। ये सभी खाते एक साल पहले वर्ष 2015 में एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो चुके हैं। बैंक लगातार विक्रम कोठारी और फर्म के डायरेक्टरों से पत्राचार कर रहा है, लेकिन कर्ज की रकम नहीं चुकाई जा रही। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक साल के दौरान भेजे गए सामान्य नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


सामान्य नोटिसों का निर्धारित समय पूरा होने के बाद खातों में सुधार न होने पर बैंक के सेंट्रल ऑफिस ने आपत्ति जताई है। बैंक विक्रम कोठारी को अब सरफेसी एक्ट के तहत नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही उद्यमी ने अपने एनपीए खातों में कर्ज की रकम जमा नहीं कराई तो बैंक बंधक संपत्तियों को कब्जे में ले लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1700 करोड़ 
विक्रम कोठारी पर दो बैंकों में अब तक करीब 1700 करोड़ की कर्जदारी मिल चुकी है। हैरत की बात है कि सभी खाते एनपीए हैं। शहर के बड़े उद्यमियों में शुमार विक्रम कोठारी के खाते एनपीए होने से बैंकों में हड़कंप मचा है। 

बैंक में कंपनियों के खाते        कर्ज 
रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड       830 करोड़ 
कोठारी फूड एंड फ्रेगरेंस         155 करोड़
रोटोमैक एक्सपोर्ट          245 करोड़ 
क्राउन एल्वा           165 करोड़ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed