फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of India fraud, Money sent from three computers, officers are also under investigation

बैंक ऑफ इंडिया में हेरफेर का मामला, तीन कंप्यूटरों से भेजी गई रकम, अधिकारी भी जांच के दायरे में

Mon, 16 Mar 2020 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Mar 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Bank of India fraud, Money sent from three computers, officers are also under investigation
बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बैंक ऑफ इंडिया महाराजपुर शाखा में हुए गबन में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 1.41 करोड़ रुपये तीन कंप्यूटरों से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस का दावा है कि अस्थायी सफाई कर्मचारी के पास इन तीनों कंप्यूटरों के पासवर्ड थे।
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ये पासवर्ड सफाईकर्मी तक कैसे पहुंचे। अब पुलिस इन कंप्यूटरों को इस्तेमाल करने वाले बैंककर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। महाराजपुर एसओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक बैंक मैनेजर से 1.41 करोड़ के गबन का आरोप लगा तहरीर दी थी। जो दस्तावेज बैंक मैनेजर ने सौंपे थे, उस आधार पर जांच की गई तो गबन की रकम इतनी ही पाई गई।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में अस्थायी कर्मचारी हाथीपुर निवासी पंकज गुप्ता पर ही शक है कि उसी ने ये रकम ट्रांसफर की। एसओ के मुताबिक प्रत्येक बैंककर्मी के कंप्यूटर का पासवर्ड उसी के पास होता है। सफाईकर्मी तक पासवर्ड कैसे पहुंचा, इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को आशंका है कि कहीं अधिकारी तो नहीं मिले हैं और ठीकरा पंकज पर फोड़ा जा रहा है। एसओ ने बताया कि जब तक एफआईआर दर्ज कर जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक हर बैंककर्मी शक के दायरे में है।

ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार
बैंक में लखनऊ की ऑडिट टीम डेरा जमाए है। पुलिस के मुताबिक ऑडिट रिपोर्ट जांच में शामिल करेगी। ऑडिट के बाद गबन की रकम और स्पष्ट हो जाएगी। अभी गबन की रकम बढ़ भी सकती है। एसओ का कहना है कि अगर ऑडिट टीम ने किसी अन्य स्तर पर भी गड़बड़ी पकड़ी तो जांच में शामिल कर उसके जिम्मेदार को भी आरोपी बनाया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज मांगे
एसओ ने बताया कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गबन कब से कब तक हुआ है। जैसे ही से साफ होगा, उस समयावधि के सीसीटीवी फुटेज बैंक से मांगे जाएंगे। अगर फुटेज मिलते हैं तो उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। साथ ही अहम साक्ष्य भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed