फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of Ghatampur distributary breached at Matiyamau; 150 bighas of farmland submerged.

Kanpur News: मटियामऊ में कटी घाटमपुर रजबहा की पटरी, 150 बीघा खेत जलमग्न

Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bank of Ghatampur distributary breached at Matiyamau; 150 bighas of farmland submerged.
रनियां। क्षेत्र से निकले घाटमपुर रजबहे में शुक्रवार रात मटियामऊ गांव के सामने पटरी कट गई। इससे कई गांवों के पास तक पानी पहुंच गया और करीब 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी पर हेड से पानी रोका गया। इसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ, जेई व सींचपाल ने मुआयना किया।
विज्ञापन

बन्नाजाखा से फतेहपुर जाने वाले घाटमपुर रजबहे की लंबाई 83 किलोमीटर है। शुक्रवार रात बन्नाजाखा से 17 किलोमीटर दूर मटियामऊ के सामने रजबहा की पटरी कट गई। बहाव तेज होने के कारण कटाव अधिक हो गया। इससे उमरन, शिवनाथपुरवा, बिलवाहार, रहीमपुर, गोदनपुरवा आदि गांवों के पास तक जलभराव हो गया है। मक्का, उड़द, मूंग व चरी आदि फसलें जलमग्न हो गई है इसमें नुकसान की आशंका है। मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, शंभू दयाल, सोनू सविता, पंकज सिंह, राज कुमार यादव आदि किसानों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में ज्वार, मक्का, मूंग, चरी आदि की बोआई हुई है। वहीं धान की रोपाई का काम चल रहा है। धान की फसल के अलावा सभी फसलों को नुकसान है। करीब 150 बीघा क्षेत्र में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में मंसूरा से मुबारकपुर लाटा में कई बार रजबहा पटरी में खांदी हो चुकी है। इसमें धान और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ था। पटरी कटने की जानकारी पर सिंचाई विभाग के मेट दीपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के एई रामप्रकाश को जानकारी दी। इस संबंध में एसडीओ सिंचाई राम प्रकाश ने बताया कि उमरन के लोगों ने तालाब भरने के लिए पटरी काटी है। इसकी सूचना मिली है। पटरी को जल्द बंद कराया जाएगा। फिलहाल हेड से पानी रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed