फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of Baroda assistant manager murdered

कानपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक को गोलियों से भूना, रायबरेली में थे तैनात

Wed, 12 Jan 2022 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bank of Baroda assistant manager murdered
चकेरी भवानी नगर में मृतक बैंककर्मी जय प्रकाश के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक कानपुर निवासी जय प्रकाश पाल (35) को नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पांच गोलियां सीने में उतार दीं जबकि एक गोली पीठ में मारी। रातभर शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक हत्यारोपी कैद हुआ है। कानपुर में चकेरी के भवानी नगर देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश बीओबी की शाखा डीह (रायबरेली) में सहायक प्रबंधक थे।
विज्ञापन


वह रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहा स्थित सारस होटल के पीछे एक किराये के मकान में अकेले रहते थे। उनका परिवार चकेरी में रहता है। रात करीब साढ़े आठ बजे वह मकान से 50 मीटर दूर स्थित पार्किंग में कार खड़ी करने पहुंचे। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की जानकारी न तो आसपास के लोगों को हुई और न ही पुलिस को गश्त के दौरान कुछ पता चला। बुधवार सुबह जय प्रकाश का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में मैनेजर के साथ लूटपाट की बात सामने नहीं आई। बदमाशों का मकसद सिर्फ हत्या करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed