फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank fraud in pm awas yojana

बैंक ने पकड़ा दिए आवेदकों को पीएम आवास योजना के पुराने फॉर्म

Fri, 01 Feb 2019 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
bank fraud in pm awas yojana
डेमो पिक
कानपुर के केडीए स्थित एचडीएफसी काउंटर से करीब दो हजार लोगों को पीएम आवास योजना के पुराने फॉर्म (आवेदन पुस्तिका) बेच दिए गए। गुरुवार को पुराने फार्म बदलकर नए फॉर्म लेने पहुंचे लोगों को टरका दिया गया। काउंटर पर दो टूक कहा गया कि पुन: 160 रुपये देने पर नया फॉर्म दिया जाएगा। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुन: शुल्क देकर नया आवेदन फॉर्म खरीदा।
विज्ञापन


केडीए ने डेढ़ महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महावीर नगर विस्तार योजना, रामगंगा इन्कलेव-शताब्दी नगर योजना, सकरापुर योजना और भागीरथी - जान्हवी योजना में ईडब्लूएस आवास देने के लिए आवेदन मांगे थे। एक हफ्ते पहले इन योजनाओं की लाटरी भी पड़ गई। इसके बाद केडीए ने जवाहरपुरम सेक्टर-1, मछरिया, सनिगवां, कुलगांव, बिनगवां और उचटी में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन मांगे। आवेदन फॉर्म केडीए स्थित एचडीएफसी काउंटर से बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


काउंटर के नए फॉर्म देने के साथ ही अपने आशियाने का सपना देख रहे करीब 2000 लोगों को पुराने आवेदन फॉर्म भी 160 रुपये में बेच दिए। 30 जनवरी को कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए बैंक काउंटर और केडीए में वित्त अधिकारी के दफ्तर के बाहर हंगामा किया था। गुरुवार को सैकड़ों लोग पुराने फॉर्म वापस करने बैंक काउंटर पहुंचे, पर इन्हें वापस नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed