फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank employees suspect in Czech businessman's fraud

Kanpur News: चेक गणराज्य के कारोबारी से ठगी में शक की सुई बैंक कर्मियों पर

Wed, 25 Feb 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bank employees suspect in Czech businessman's fraud
कानपुर। चेक गणराज्य के कारोबारी गैंगेला से हुई पौने दो करोड़ की ठगी के मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं जबकि कुछ अन्य की तलाश जारी है। अब तक हुई जांच में शक की सुई बैंक और दस्तावेज बनाने वाले कर्मचारियों पर घूम रही है। आरोपी के दूसरे राज्य का होने के बावजूद आसानी से शहर में बैंक खाता खुल गया। आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेजों का सत्यापन भी कर दिया गया। पुलिस और पश्चिम जोन की साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फर्जी फर्म वर्धमान खोलकर चेक गणराज्य के कारोबारी गैंगेला से करीब पौने दो करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। पनकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की। इसके आधार पर बिहार के सीतामढ़ी निवासी अरविंद महंत यादव, रोहित मुंबई के विजय चांचड़, नौबस्ता के आकाश कुमार, झांसी के अमित शर्मा और बिहार के राम कुमार राय को गिरफ्तार किया। अरविंद महंत यादव के नाम से फर्म बनाई गई थी जिसके खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी। राम कुमार राय और प्रतापगढ़ का एक युवक बैंक में गारंटर हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रतापगढ़ के युवक की तलाश कर रही है। डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि अरविंद महंत यादव और राम कुमार राय मुंबई में ऑटो चलाते थे। उनके दस्तावेजों के सहारे में बैंक खाते खोले गए और केवाईसी अपडेट हुई। ऐसे में शक की सुई बैंक कर्मियों और दस्तावेज बनाने वाले कुछ लोगों पर है। मूलरूप से रहने वाले बिहार के युवक का कैसे आसानी से खाता खुल गया। खाता खुलने के बाद पौने दो करोड़ रुपये ट्रांसफर भी हुए। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित ओम प्रकाश शर्मा आर रोहित विजय चांचड़ गिरोह का संचालन कर रहे थे। दोनों ने 2014 से अब तक कई देशों के कारोबारियों को ठगी का शिकार बनाया है। उनके पास से आए रुपये कहां गए उसकी जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने काफी रुपये शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में लगाने की जानकारी हुई है। उनके खातों को देखा जा रहा है। आरोपियों के पास से आए रुपये कहीं हवाला कारोबार में तो नहीं लगे हैं इसकी भी पड़ताल कराई जा रही है।

बैंक खातों के ट्रांसफर और कॉल डिटेल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब तक हुई जांच में तीन-चार लोग ऐसे हैं जिनके नाम कई मामलों में सामने आ रहे हैं। यह दूसरे राज्यों के हैं लेकिन उनका कहीं न कहीं संबंध प्रदेश के अन्य जिलाें से हुआ है। आरोपियों ने उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल खेल करने में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed