फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank employee suspended for defrauding female constable

Kanpur News: महिला सिपाही से ठगी में बैंक कर्मी निलंबित

Tue, 22 Sep 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bank employee suspended for defrauding female constable
कानपुर। महिला सिपाही के फूलबाग स्थित एसबीआई के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने के मामले में बैंक कर्मी को निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी सोमवार को बैंक अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को उनके कार्यालय पहुंचकर दी। बैंक अफसरों ने बैंक कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग की है। सीपी को शिकायती पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रेलबाजार ट्रैफिक पुलिस लाइन में रहने वाली सिपाही राधा ने पुलिस को बताया था कि पति ने टर्म इंश्योरेंस करा रखा था लेकिन इस बीच पति का निधन हो गया। बीमा कंपनी ने उनके खाते में 60.40 लाख रुपये भेजे थे। वह 22 मई को बैंक पहुंचीं जहां बैंक कर्मी ज्योति ने 10-10 लाख की दो एफडी उनके नाम कर दीं। बाकी चार एफडी के लिए बाद में आने की बात कही। जब बैंक पहुंचीं तो 40 लाख रुपये खाते से गायब मिले। बैंक कर्मी ने से रिकॉर्ड नहीं दिया। उन्होंने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सोमवार को एसबीआई के अफसरों ने पुलिस आयुक्त को बताया कि महिला कर्मी पर पहले भी छह-सात ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ने उसे निलंबित करने के साथ विभागीय जांच शुरू की है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि एक प्राथमिकी पहले से ही दर्ज है। फिलहाल उसमें जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
नशेबाजी के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल
फोटो- ओपी वाधवानी,,,,
कानपुर। बजरिया स्थित सीसामऊ में एक धार्मिक परिसर में नशेबाजी करने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हो गई। शिवकुमारी ने पड़ोस के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन लोग परिसर में नशेबाजी कर रहे थे। उसने विरोध किया तो कुछ देर बाद तीनों जबरन उसके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावर उनकी चेन भी तोड़ ले गए। बजरिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (ब्यूरो)

----------

ऑटो चालकों ने बाइक सवार का सिर फोड़ा
फोटो- ओपी वाधवानी
कानपुर। नौबस्ता बाईपास पर मामूली सी बात पर ऑटो चालक अहमद और चांद ने बाइक सवार प्रियांशु को जमकर पीट दिया। इससे बाइक सवार का सिर फट गया। यातायात सिपाहियों ने बीच बचाव कर किसी तरह प्रियांशु को बचाया। प्रियांशु ने बताया कि मारपीट में उसक साथी आकाश भी चोटिल हो गया। घटना के बाद हमलावर ऑटो चालक भाग निकले। प्रियांशु का आरोप है कि 10-15 चालकों ने उसके साथ मारपीट की है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed