फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank driver died in car by gunshot in kanpur

कार में दोनाली बंदूक से बैंक के ड्राइवर ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2019 03:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
bank driver died in car by gunshot in kanpur
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित पीपुल्स कोटॉपरेटिव बैंक के ड्राइवर अशोक सचान (52) ने कार के अंदर गनर की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सीओ स्वरूपनगर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बैंक के डिप्टी मैनेजर आलोक श्रीवास्तव, गनर बलराम व ड्राइवर अशोक के साथ स्वरूपनगर स्थित एक बैंक में पैसा जमा करने आये थे। आलोक श्रीवास्तव कैश जमा करने के लिए बैंक चले गए। वहीं बलराम और ड्राइवर अशोक बैंक की कार से मधुराज हॉस्पिटल के पीछे बाबा भोलेश्वर धाम के पास आ गए और अपनी बंदूक छोड़कर दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गए थे। 
विज्ञापन


तभी अशोक ने उसकी बंदूक कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मंदिर के पुजारी और पार्षद कमल शुक्ला वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सतीशचंद्र साहू ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed