फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshis will be given notice

बांग्लादेशियों को दिया जाएगा नोटिस

Wed, 10 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshis will be given notice

बांग्लादेशियों के वोटर आईडी कार्ड निरस्त करने के लिए नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तहसीलदार अनिल कुमार को प्राथमिक जांच में इनकी नागरिकता के प्रमाण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


नोटिस देकर इनसे प्रमाण देने को कहा जाएगा। सात दिन में प्रमाण न देने पर वोटर आईडी कार्ड निरस्त किए जाएंगे। लोकसभा में मुद्दा उठने के बाद राज्य सरकार के आदेश पर 2009 में एसडीएम सदर ने जांच के बाद 194 बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


बावजूद ऐसा हुआ नहीं। अब बिना नागरिकता के वोटर लिस्ट में शामिल नामों की संख्या लगभग सात सौ पहुंच गई है। 

मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने नोटिस देकर नागरिकता के दस्तावेज मांगे जाने की बात कही थी। इसके बाद एडीएम सिटी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एसडीएम सदर डीडी वर्मा और तहसीलदार अनिल कुमार को जांच दी थी। अभी तक की जांच में बांग्लादेशियों के नागरिकता न लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर डीडी वर्मा ने कहा कि तहसीलदार अभी जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में बांग्लादेशियों के पास नागरिकता न होने के प्रमाण मिले हैं। इसलिए नोटिस देकर नागरिकता के प्रमाण देने को कहा जाएगा। प्रमाण न देने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाएंगे।-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed