बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण: पुलिस को नौ घंटे के लिए मिली डॉ. रिजवान की रिमांड, कोर्ट में दोबारा दी जाएगी अर्जी
बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को नौ घंटे की रिमांड मिली है। सोमवार को पुलिस फिर कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में दोबारा अर्जी दाखिल करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान की पुलिस को नौ घंटे के लिए कस्टडी रिमांड मिली है। पुलिस को बांग्लादेशी नागरिक से कई राज उगलवाने हैं। रविवार सुबह आठ बजे से पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि शुरू होगी और शाम पांच बजे खत्म होगी।
सोमवार को पुलिस फिर कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए चार दिन से प्रयासरत थी। शनिवार को एसीएमएम-2 स्नेहा यादव की कोर्ट ने रिमांड पर सुनवाई की। देर शाम पुलिस को आदेश दे दिया।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को एसीएमएम-2 की कोर्ट में पुलिस फिर से रिमांड अर्जी दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को दिल्ली और पश्चिम बंगाल ले जाकर सबूत इकट्ठा करने हैं जो एक दिन में संभव नहीं है।
बता दें कि मूलरूप से बांग्लादेश के कुरला निवासी डॉ. रिजवान मोहम्मद, उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रुखसार, एक नाबालिग बेटे (17) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह लोग वर्ष 2016 से यहां छिपकर रह रहे थे। जासूसी मामले में भी इनकी जांच की जा रही है।
डॉ. रिजवान मोहम्मद और उसके परिवार ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और एक पार्षद द्वारा दिए प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया था। ऐसे में विधायक इरफान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जांच के बाद इस मामले में भी पुलिस उन्हें आरोपी बना सकती है।