फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi citizen case: Evidence found of depositing Rs 40,000 in the account of Dr. Rizwan wife

बांग्लादेशी प्रकरण: डॉ. रिजवान की पत्नी के खाते में 40000 रुपये जमा करने के मिले सुबूत, होटल प्रशासन से पूछताछ

Sun, 08 Jan 2023 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण में डॉ. रिजवान की पत्नी हिना के खाते में 40 हजार रुपये जमा करने के साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस ने लखनऊ स्थित उस होटल के प्रशासन से पूछताछ की है, जिसके कूपन रिजवान के पास से बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
Bangladeshi citizen case: Evidence found of depositing Rs 40,000 in the account of Dr. Rizwan wife
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। डॉ. रिजवान की पत्नी के खाते में जिस शख्स ने रकम जमा की थी, वह होटल संचालक नहीं बल्कि इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट है। हालांकि  इस तथ्य की पुष्टि की जा रही है। ऐसा भी हो सकता है कि ये दोनों शख्स अलग-अलग हों।

विज्ञापन


वहीं हिना के खाते में 40 हजार रुपये जमा करने के साक्ष्य भी पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस ने लखनऊ स्थित उस होटल के प्रशासन से पूछताछ की है, जिसके कूपन रिजवान के पास से बरामद हुए थे। केस की जांच के दौरान तथ्य आया था कि एक होटल संचालक ने रिजवान की पत्नी हिना के खाते में नकदी जमा की। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिसको होटल संचालक बताया जा रहा था, वह इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट है। हिना के बैंक से खातों का और विवरण मांगा गया है। 

विज्ञापन

पांच सितारा होटल से पुलिस ले रही जानकारी
रिजवान के घर से पुलिस ने होटल के कूपन की पूरी एक बुकलेट बरामद की थी। ये कूपन लखनऊ के बंथरा इलाके में स्थित पांच सितारा होटल के हैं। पुलिस ने होटल प्रशासन से पूछताछ कर जानकारी ली कि आखिर ये पास कैसे रिजवान तक पहुुंची। आशंका है कि इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट ने ही ये कूपन उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed