फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladesh Protests, Consignments worth more than Rs 100 crore of city businessmen stuck, factories closed

Bangladesh Protests: शहर के कारोबारियों के 100 करोड़ से ज्यादा के कंसाइनमेंट फंसे, फैक्टरी-ऑफिस कर दिए हैं बंद

Tue, 06 Aug 2024 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Aug 2024 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: बांग्लादेश आंदोलन का देश-प्रदेश में पड़ रहा है। इस बीच कानपुर के कारोबारियों के 100 करोड़ से ज्यादा के कंसाइनमेंट फंस गए हैं। कई निजी कंपनियों की फैक्टरियों और कार्यालयों को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bangladesh Protests, Consignments worth more than Rs 100 crore of city businessmen stuck, factories closed
बांग्लादेश प्रदर्शन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

कानपुर में बांग्लादेश में चल रहे बवाल से शहर के चमड़ा उद्योग को खासा असर पड़ने की संभावना है। एक सप्ताह पहले भेजे गए करीब 100 करोड़ के कंसाइनमेंट कारोबारियों के बांग्लादेश के बाॅर्डर पर फंस गए हैं। शहर से चमड़ा, सोल, इंजीनियरिंग, पॉली फिल्म, प्लास्टिक पैकेजिंग फाइबर का निर्यात किया जाता है। वहीं बांग्लादेश से कच्चा और तैयार चमड़े का आयात होता है। कई निजी कंपनियों की फैक्टरी और कार्यालय भी वहां पर हैं, जिन्हें फिलहाल बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

बांग्लादेश और कानपुर के बीच सालाना तीन से चार सौ करोड़ का आयात-निर्यात होता है। श्रम बल सस्ता होने के कारण चमड़ा क्षेत्र भी वहां पर तेजी से बढ़ रहा है। कपड़ा उद्योग का बहुत बड़ा हब है। हालांकि कानपुर से इस क्षेत्र में कारोबार नहीं किया जाता है। वहां पर चल रही हिंसा से शहर के कारोबारी परेशान हैं। उनको अपना भुगतान फंसने का डर सता रहा है। हालांकि एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन का लाभ लेने वाले निर्यातकों को जोखिम की संभावना कम हो सकती है। जानकारों का कहना है कि वहां के बैंक भी बंद हो गए हैं और नकदी संकट है। इसका असर भुगतान पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

बांग्लादेश से कच्चा और तैयार दोनों प्रकार का चमड़ा आयात किया जाता है। इसके साथ ही शहर से चमड़ा और चमड़ा के उत्पाद, कंपोनेंट, सोल आदि का निर्यात किया जाता है। वहां के संकट पर सरकार की नजर है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां के हालात सामान्य होंगे।  -राजेंद्र कुमार जालान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद

बांग्लादेश के सोना मस्जिद, बेनापोल, पेट्रापोल पर शहर के कारोबारियों के चमड़ा और चमड़ा के उत्पादों के सौ करोड़ के कंसाइनमेंट फंसने की आशंका है। ये कंसाइनमेंट एक सप्ताह पहले शहर से भेजे गए थे। शहर से बांग्लादेश के बीच करीब तीन सौ से चार सौ करोड़ का सालाना कारोबार है।  -आलोक श्रीवास्तव, संयोजक, फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन

विज्ञापन

शहर के कई कारोबारियों के बांग्लादेश में अलग-अलग उत्पादों की फैक्टि्रयां और कार्यालय हैं। वहां हिंसा के चलते उनमें चिंता है। कुछ को बंद किया गया है। हालांकि औद्योगिक क्षेत्र में वहां के हालातों का बहुत असर नही है। सेना ने कमान संभाल ली है।  -सुनील वैश्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed