{"_id":"676bfc030896672a640cb388","slug":"banda-youth-kidnapped-made-to-stand-like-a-rooster-and-beaten-report-filed-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: अनुसूचित जाति के युवक को किया अगवा, मुर्गा बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: अनुसूचित जाति के युवक को किया अगवा, मुर्गा बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 25 Dec 2024 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
दबंगई के चलते दो लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक को तमंचे के बल पर अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और मुर्गा बनाकर पीटा। दूसरी घटना में अंडे खा रहे युवक को कार सवार दो लोगों ने चौराहे पर लात-घूंसों से पीट दिया। दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्मीपार कांशीराम काॅलोनी निवासी पंकज खटिक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 20 दिसंबर की रात बाजार करके घर जा रहा था। निम्नी नाला पुल के पास मोहल्ले के ही इश्तियाक और हाशिम ने कनपटी पर तमंचा रखकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे बाइक में जबरन बैठा लिया और प्रागी तालाब में ले जाकर मुर्गा बनाकर पीटा। तालाब में डुबोकर मारने की धमकी दी। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने ललकारा तो भाग निकले। पंकज का आरोप है कि उन्होंने दबंगई के चलते वारदात की है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 22 दिसंबर को गिरवां क्रशर से लौटकर कालूकुआं चौराहे में अंडे खा रहा था। तभी कार से कृष्णा यादव व विनय कुमार आए और उसे बिना किसी बात के मारा पीटा। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। दोनों मामलों में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।