फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman hanged herself to death after being upset by husband's beating

Banda: पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप

Thu, 23 Jan 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Jan 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Banda: Woman hanged herself to death after being upset by husband's beating
मृतका मंजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव निवासी मंजू (22) ने बुधवार की रात घर में बनी अटारी में साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। मजदूरी करके लौटे पति राममनोहर ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर बिसंडा पीएचसी में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि मंजू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। पिछले साल नवरात्रि में उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उसके चार साल का बेटा रिशु है।
विज्ञापन


पति राजमिस्त्री के साथ हेल्परी करता है। उधर, मायका चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी पिता देवी दयाल ने बताया कि वर्ष 2019 में मंजू की शादी हुई थी। दामाद राममनोहर के आचरण सही नहीं है। कई दिन से उसकी पुत्री के साथ मारपीट की जा रही थी। दो दिन पहले भी उसने मारा पीटा था। यह बात उसने अपनी मां सुखरानी से बताई थी। बुधवार को उसका फोन भी खींच लिया था। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद सामने आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed