फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman dies in suspicious circumstances, maternal family accuses of murder

Banda: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 01 Jan 2025 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 08:22 PM IST
सार

Banda News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बी ब्लॉक का है।

विज्ञापन
Banda: Woman dies in suspicious circumstances, maternal family accuses of murder
मृतका नेहा बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के पहले दिन महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके पक्ष पर मारपीट कर गला कसकर हत्या करने का आराेप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बी ब्लॉक निवासी नेहा बाजपेयी (31) की बुधवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। नेहा की सास ने उसके मायके में सूचना दी कि सर्दी लगने से नेहा की मौत हुई है। दोपहर बाद मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पहुंचे तो वहां शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच उन्होंने शव को देखा तो नेहा के गले में रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन




मायके पक्ष से आए नेहा के भतीजे हमीरपुर जिले के मवईजार गांव निवासी देवेश द्विवेदी ने बताया कि उनकी बुआ नेहा की शादी 12 साल पहले बांदा के आवास विकास निवासी दुर्गेश बाजपेयी के साथ हुई थी। दुर्गेश का आठ साल पहले निधन हो गया था। नेहा के एक आठ साल का बेटा भी है। ससुरालियों ने जिद करके दो साल पहले नेहा की दूसरी शादी दुर्गेश के छोटे भाई धर्मेश बाजपेयी के साथ की थी। भतीजे का आरोप है कि धर्मेश शराब पीने का आदी है। नए साल की रात शराब के नशे में उसने नेहा के साथ मारपीट की है और उसकी गला कसकर हत्या कर दी है। देवेश द्विवेदी ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि नेहा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया खुदकुशी की बात सामने आई है। मायके पक्ष ने गला कसकर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह इंस्पेक्टर शहर कोतवाली, बांदा

नेहा कर रहीं थी सीटेट की तैयारी
हमीरपुर जिले के मवईजार गांव निवासी देवेश द्विवेदी ने बताया कि बुआ नेहा दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थीं। वह बीएड किए थीं। सीटेट की तैयारी कर रहीं थीं। नेहा के पिता का निधन हो चुका है। घर में मां पुनिया देवी हैं। भतीजे के मुताबिक, आठ साल पहले फूफा दुर्गेश बाजपेयी का निधन होने के बाद वह शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन ससुराल के दबाव में उन्होंने देवर धर्मेंश बाजपेयी से शादी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed