{"_id":"6a870fe70406369d1d02dd08","slug":"banda-woman-brought-from-raipur-and-sold-for-20-000-four-accused-arrested-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: रायपुर से महिला को लाकर 20 हजार में बेचा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: रायपुर से महिला को लाकर 20 हजार में बेचा, चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Aug 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:05 PM IST
सार
Banda News: घटना बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव की है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से महिला को लेकर गांव आए थे। यहां 20 हजार में बेचा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदौसा थाना क्षेत्र में महिला की खरीद-फरोख्त के मामले में एएचटीयू पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव में कुछ लोगों ने एक महिला की खरीद-फरोख्त की है। सूचना मिलने पर एएचटीयू पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर महिला को गांव से बरामद किया। उसका बयान दर्ज कराने के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 20 अगस्त को एएचटीयू पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में हड़हामाफी गांव के विनय, रामभवन, गरीबदास व उदित उर्फ लक्कू हैं।
रायपुर में हुई थी महिला से मुलाकात
पूछताछ में आरोपी विनय ने पुलिस को बताया कि उसकी महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। आरोप है कि वह महिला को रायपुर से बांदा लेकर आया और 20 हजार रुपये में रामभवन को सौंप दिया था। रुपये पूरे नहीं मिलने पर बाद में महिला को गरीबदास के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम में उदित उर्फ लक्कू ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। कार्रवाई करने वाली टीम में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय और कांस्टेबल प्रशांत यादव शामिल रहे।