फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Ward Boy Suspended for Drunk Duty Misconduct

Banda: ड्यूटी पर जाम छलकाना पड़ा भारी, वार्ड बॉय सस्पेंड, वीडियो वायरल के बाद सख्त कार्रवाई, जांच समिति गठित

Sun, 19 Apr 2026 04:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 19 Apr 2026 04:06 PM IST
सार

Banda News: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में ड्यूटी के दौरान शराब पीने और अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार करने का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Banda Ward Boy Suspended for Drunk Duty Misconduct
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 अप्रैल को वार्डब्वाय सुशील कुमार का नशे में ड्यूटी करने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्डब्वाय सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समिति भी गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में शराब पीना या किसी भी प्रकार का नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि मरीजों के उपचार और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed