फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Used to steal bikes to fulfill expensive hobbies, two thieves caught by police

Banda: महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक, पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

Thu, 29 Feb 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

बांदा में पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बाइकों को आसपास के जिलों में औने-पौने दामों में बेच दिया करते थे।

विज्ञापन
Banda: Used to steal bikes to fulfill expensive hobbies, two thieves caught by police
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में शहर और आसपास के जनपदों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही से चार बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइकें चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को आसपास के जिलों में औने-पौने दामों में बेच दिया करते थे।

विज्ञापन


पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी चौराहे के पास स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के सामने से 25 फरवरी को एक बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में बंगालीपुरा निवासी शहबाज ने कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पुराने बाईपास कालूकुआं की ओर जाने वाली सड़क से बाइक सवार खुटला मोहल्ला निवासी इसरार व सरफराज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह बांदा व आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर कानपुर व फतेहपुर जिलों में बेचते थे। बदले में मिलने वाले रुपये शराब, बीयर, महंगे कपड़ों व लड़कियों पर खर्च किया करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर कर्बला रोड के पास बने खंडहर से तीन अन्य बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल अनूप दुबे, चौकी प्रभारी कालवन गंज सुधीर सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन परवेज अहमद व टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed