फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two-day-old newborn found crying in the bushes

Banda: झाड़ियों में रोता मिला दो दिन का नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Wed, 15 Mar 2023 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Mar 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
Banda: Two-day-old newborn found crying in the bushes
झाड़ियों में मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में एमपी की सीमा में झाड़ियों में नवजात पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्यम प्रदेश के पन्ना जिला के धरमपुर थाना अंतर्गत राम नगर निजामपुर के पास बुधवार को झाड़ियों में लावारिस नवजात कपड़े में लिपटा मिला।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे लोगों ने रोने की आवाज सुनी तो झाड़ियों के बीच पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर धरमपुर थाना प्रभारी श्रीकृष्ण सिंह मावई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन नवजात को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक नवजात की उम्र करीब दो दिन के आसपास होगी।
विज्ञापन


लोग दबी जुबान अटकलें लगा रहे हैं कि किसी बिन व्याही मां ने नवजात को जन्म देने के बाद लोक लाज के भय से झाड़ियों में मरने के लिए फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्द मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed