{"_id":"641190d4a64c02e04b0b6b67","slug":"banda-two-day-old-newborn-found-crying-in-the-bushes-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: झाड़ियों में रोता मिला दो दिन का नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: झाड़ियों में रोता मिला दो दिन का नवजात, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
Wed, 15 Mar 2023 03:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला नवजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में एमपी की सीमा में झाड़ियों में नवजात पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्यम प्रदेश के पन्ना जिला के धरमपुर थाना अंतर्गत राम नगर निजामपुर के पास बुधवार को झाड़ियों में लावारिस नवजात कपड़े में लिपटा मिला।
उधर से गुजर रहे लोगों ने रोने की आवाज सुनी तो झाड़ियों के बीच पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर धरमपुर थाना प्रभारी श्रीकृष्ण सिंह मावई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन नवजात को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक नवजात की उम्र करीब दो दिन के आसपास होगी।
लोग दबी जुबान अटकलें लगा रहे हैं कि किसी बिन व्याही मां ने नवजात को जन्म देने के बाद लोक लाज के भय से झाड़ियों में मरने के लिए फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्द मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।