फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Troubled by illness, farmer Committed suicide

Banda: बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान, इलाज में खर्च हो चुके थे पांच लाख रुपये

Thu, 22 Jun 2023 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 05:44 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में बीमारी से परेशान किसना ने मौत को गले लगा लिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Troubled by illness, farmer Committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में पेट में पड़े पस के पांच ऑपरेशन कराने के बाद भी ठीक न होने और इलाज में पैसा खर्च होने से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की है। मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी शिव विशाल (47) ने बुधवार को दोपहर एक बजे सूने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर बरामदे में धन्नी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना के समय पत्नी ज्ञाना खेत में थी, बड़ा बेटा अनुराग कुछ देर बाद घर पहुंचा तो दरवाजा बंद होने पर हाथ डालकर कुंडी खोली। पिता को फंदे में लटका देखा। मृतक के चचेरे भाई दिलीप सिंह ने बताया कि वर्ष 1996 में पारिवारिक विवाद के कारण रिश्तेदारों से मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट में मृतक के पेट में बल्लम घुसेड़ दिया था। इससे उसके जख्म हो गया था। 1996 से उसका इलाज बांदा और झांसी के अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


उसके पेट के पांच ऑपरेशन हो चुके थे। 20 दिन पहले पांचवां ऑपरेशन झांसी में हुआ था। इसके बावजूद वह ठीक नहीं हो रहा था। इलाज में उसके पांच लाख रुपये खर्च हो चुके थे। चचेरे भाई के मुताबिक दवा इलाज से आर्थिक तंगी हो गई थी। पांच बीघा जमीन से परिवार का गुजर-बसर हो रहा था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिजनों ने घटना का कारण बीमारी से ठीक न होना बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed