{"_id":"64b542b65149bfeeba0903fd","slug":"banda-tiles-mason-commits-suicide-after-an-argument-with-his-wife-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पत्नी से कहासुनी के बाद टाइल्स मिस्त्री ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पत्नी से कहासुनी के बाद टाइल्स मिस्त्री ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में शराब पीकर घर आए टाइल्स मिस्त्री ने पत्नी से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार रात 12 बजे पत्नी ने उसे फंदे लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की। बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरीबिरहंड गांव निवासी युवराज (32) टायल्स पत्थर का मिस्त्री था। वह कानपुर में रहकर मिस्त्री गिरी का कार्य करता था। एक माह पहले गांव आया था।
विज्ञापन
रविवार रात 10 बजे करीब शराब पीकर घर आया। यहां पत्नी सरोज देवी ने उसे खाना परसा और शराब पीने के लिए मना किया। इस बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। रात में उसने कमरे में साफी से धन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई राजू ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा था। एक पुत्री दो पुत्र हैं। प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। वह शराब के नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन