फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda three year old boy drowned in pond while playing his body was found floating hours later after search

Banda: खेलते-खेलते तालाब में डूबा तीन साल का मासूम; घंटों तलाश के बाद उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Jan 2026 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:02 AM IST
सार

Banda News: पिपरहरी गांव में तीन वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शाम तक लापता रहने के बाद उसका शव घर के पास ही तालाब से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Banda three year old boy drowned in pond while playing his body was found floating hours later after search
तालाब में डूबकर मासूम की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव निवासी सुमत प्रजापति का पुत्र शिवांश (3) बुधवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा] तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। शिवांश की तलाश शुरू की गई और पूरे गांव में मुनादी करवाकर पुलिस को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर शिवांश की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद, शिवांश का शव उसके घर के सामने ही स्थित तालाब में उतराता मिला। यह तालाब हरिजन बस्ती के ठीक सामने है, जहां शिवांश खेलने के लिए गया था। मृतक शिवांश के पिता सुमत और मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवांश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed