{"_id":"6a2f94d62c1f6d55530bbfe1","slug":"banda-three-children-including-a-brother-sister-duo-die-after-drowning-in-the-chandraval-river-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बड़ा हादसा: चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत, शव देख मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में बड़ा हादसा: चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत, शव देख मचा कोहराम
Mon, 15 Jun 2026 11:32 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:32 AM IST
सार
Banda News: चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवती अमावस्या के अवसर पर चंद्रावल नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में भाई-बहन और उनका भांजा शामिल हैं। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी माधुरी (13), भाई अंश कुमार (10) और भांजे प्रतीक (10) अपनी बड़ी मां हीरामणि के साथ सिद्धबाबा मंदिर में पूजन-दर्शन और नदी में स्नान के लिए गए थे।
विज्ञापन
नदी में नहाते समय अंश का पैर गीली मिट्टी में फिसल गया और वह गहराई में जाने लगा। उसे डूबता देख प्रतीक ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। दोनों को डूबता देख माधुरी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई। देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी के तेज बहाव में समा गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर से निकाले।
विज्ञापन
Trending Videos
जसपुरा इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को नदी से निकालकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपील की है कि वे बच्चों को नदी और नालों के आसपास न जाने दें, क्योंकि इस वक्त बहाव बहुत तेज है। - सौरभ सिंह, सीओ सदर