{"_id":"66bb613bb1801185160ba6b6","slug":"banda-threatened-for-not-withdrawing-theft-case-scared-teenager-committed-suicide-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: चोरी का मुकदमा वापस न लेने पर दी धमकी, सहमी किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: चोरी का मुकदमा वापस न लेने पर दी धमकी, सहमी किशोरी ने जहर खाकर दी जान
Tue, 13 Aug 2024 07:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:08 PM IST
सार
Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में चोरी का मुकदमा वापस न लेने पर धमकी से सहमी किशोरी में मौत को गले लगा लिया। तीन अगस्त को गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मृतका काजल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में चोरी के मुकदमे को वापस लेने की धमकी से आहत किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी काजल (16) ने सोमवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके माता-पिता को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर तिंदवारी पीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दोपहर के समय दम तोड़ दिया।
मौसेरे भाई दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को काजल के घर में चोरी हुई थी। चोर घर से जेवर और पांच हजार रुपये ले गए थे। काजल ने गांव के दो लोगो को चोरी करते हुए देख लिया था। इसी आधार पर काजल की मां अनीता देवी ने तीन अगस्त को गांव के दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि चोरी के दोनों आरोपी काजल को धमका रहे थे।
विज्ञापन
मौसेरे भाई दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को काजल के घर में चोरी हुई थी। चोर घर से जेवर और पांच हजार रुपये ले गए थे। काजल ने गांव के दो लोगो को चोरी करते हुए देख लिया था। इसी आधार पर काजल की मां अनीता देवी ने तीन अगस्त को गांव के दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि चोरी के दोनों आरोपी काजल को धमका रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार को भी उन्होंने रास्ते में काजल को रोककर धमकी दी थी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। इसी धमकी के डर से उसने जहर खाकर खुदकुशी की है। काजल के पिता किसान हैं। उनके पास 15 बीघा जमीन है। एक भाई व दो बहनों में छोटी थी। घटना के संबंध में तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
परिजन जो चोरी की बात कह रहे हैं, उसमें दोनों पक्षों का विवाद चलता है। विवाद के चलते दोनों पक्षों की तहरीर मिली थी। जिस पर लड़की की मां की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।