Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Thefts were carried out by installing artificial shutters on cash slots two youth from Fatehpur arrested

बांदा: कैश स्लॉट में कृत्रिम शटर लगा करते थे चोरी, फतेहपुर के दो युवक गिरफ्तार, औजार व एटीएम कार्ड बरामद

Fri, 13 Nov 2026 04:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

Banda News: कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाकर ग्राहकों की नकदी पार करने वाले फतेहपुर के दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5960 रुपये नकद, पांच एटीएम कार्ड, बाइक और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Banda Thefts were carried out by installing artificial shutters on cash slots two youth from Fatehpur arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाने वाले दो युवकों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मशीन से नकदी निकलने के बावजूद उसे ग्राहकों तक नहीं पहुंचने देते थे। नकदी कृत्रिम शटर में फंस जाती थी, जिसे बाद में आरोपी निकाल लेते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 5960 रुपये, वारदात में प्रयुक्त औजार, बाइक, दो मोबाइल और पांच एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परशुराम तालाब निवासी वीरेंद्र कुमार ने 11 नवंबर को कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10-11 नवंबर की रात बंगालीपुरा स्थित एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी नकदी नहीं निकली। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति के पांच हजार रुपये भी एटीएम से नहीं निकले थे। उन्हें मशीन में छेड़छाड़ की आशंका हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos





फेवीक्विक की मदद से लगा देते थे कृत्रिम शटर
सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को महोखर बाईपास से फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा सवारा निवासी करन और कंचन पुरवा निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट के कवर को प्लास से क्षतिग्रस्त कर टेप और फेवीक्विक की मदद से कृत्रिम शटर लगा देते थे।

विज्ञापन

ये सामान बरामद
इसके बाद कवर को दोबारा चिपका देते थे, जिससे मशीन बाहर से सामान्य दिखाई देती थी। ग्राहक के रुपये निकालने पर नकदी शटर में फंस जाती थी। ग्राहक के चले जाने के बाद दोनों कवर खोलकर नकदी निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5960 रुपये, एक बाइक, दो एंड्रॉयड मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, एक प्लास, तीन प्लेट, तीन टेप बंडल, सिल्वर स्प्रे पेंट, तीन रबर, फेवीक्विक, बिजली का टेप और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed