{"_id":"66ae1f6a651e811920011623","slug":"banda-teacher-dies-in-truck-collision-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 03 Aug 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:48 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक दयाराम वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्यालय से पढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। देहात कोतवाली के खौड़ा का पुरवा जमुनीपुर गांव निवासी दयाराम वर्मा (45) कमासिन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौरा में सहायक अध्यापक थे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे विद्यालय से पढ़ाकर वापस बाइक से घर जा रहे थे। देहात कोतवाली के रामगुलाम का पुरवा बबेरू मार्ग पर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देर शाम उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहां से आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय इटावा के पास रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। भाई महेश वर्मा ने बताया कि दो भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी ममता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह हेलमेट लगाए थे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।