{"_id":"69118753c65bb9bf0d024afc","slug":"banda-student-riding-a-bicycle-crushed-by-truck-dies-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने जाम किया बांदा-टांडा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने जाम किया बांदा-टांडा मार्ग
Mon, 10 Nov 2025 12:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी संतोष वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र कुंज विहारी तिंदवारी कस्बा के बबेरू मार्ग स्थित सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह सोमवार को साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास बांदा टांडा मार्ग पर सामने से आर रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे संदीप वर्मा पहिये के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बांदा-टांडा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को रास्ते में छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन