फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Son did not give money for liquor, so he shot himself with a gun and killed himself

Banda: बेटे ने शराब के पैसे नहीं दिए तो तमंचे से गोली मारकर दी जान

Sat, 02 Nov 2024 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

Banda News: बेटे ने शराब के पैसे नहीं दिए तो किसान ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव की है।

विज्ञापन
Banda: Son did not give money for liquor, so he shot himself with a gun and killed himself
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीने के लिए बेटे ने पैसे नहीं दिए तो किसान ने ट्यूबवेल पर जाकर खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव निवासी नंदलाल सिंह उर्फ पप्पू (52) ने शनिवार की सुबह खेत में लगे ट्यूबवेल में तमंचे से सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खेत पर काम कर रहे बेटे विकास व गांव के बलदेव कुटार गोली की आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि पिता नंदलाल सिंह शराब के नशे के लती थे। उनके पास 10 बीघा जमीन थी और घर था। नशे के चलते उन्होंने वह भी बेच दिया था। अब भूमिहीन हो चुके हैं। खेत में मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे। सुबह पिता ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। न देने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। नंदलाल तीन भाई थे। दो भाइयों की पहले ही निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष चिल्ला कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि शराब के नसे का आदी था। 315 बोर के तमंचे से फायर कर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed