फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda sexual abuse case Naveen used to deceive girls and hand them over to his friends, brother said this

बांदा यौन शोषण मामला: लड़कियों को झांसा देकर दोस्तों को था सौंपता, भाई ने कहा- पुलिस ने सारा कसूर नवीन पर डाला

Sat, 29 Mar 2025 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Mar 2025 06:25 AM IST
सार

Banda News: पुलिस ने वीडियो बयान, पेन ड्राइव में मिले सुबूत और कोर्ट में कराए गए बयानों के आधार पर अलीगंज निवासी नवीन विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवीन को गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Banda sexual abuse case Naveen used to deceive girls and hand them over to his friends, brother said this
बांदा यौन शोषण मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में तीन युवतियों से यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किए गए नवीन विश्वकर्मा की हरकतों से परिवार भी परेशान था। परिजनों का कहना है कि ज्यादा पैसे कमाने के लालच में चार साल पहले वह गलत संगत में पड़ गया। इसके बाद परिवार ने उससे किनारा कर लिया। परेशान होकर उसकी पत्नी ने तलाक ले लिया। वहीं, नवीन के एक दोस्त ने बताया कि वह अक्सर लड़कियों के चक्कर में रहता था।

विज्ञापन

उन्हें झांसे में लेकर दोस्तों से मिलवाता था। बदले में उसे रुपये मिलते थे। हाल ही में उसने 40 लाख रुपये कमाए थे। अलीगंज खूंटी चौराहे के निकट रहने वाले नवीन के पिता मदन गोपाल फर्नीचर के कारोबारी रहे हैं। अब वह 91 वर्ष के हैं। नवीन के बड़े भाई राजेश कुमार विश्वकर्मा इचौली रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर हैं। एक भाई सिंचाई विभाग में ठेकेदार है, जबकि दो भाई न्यायालय में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

पत्नी ने भी ले लिया है तलाक
भाई राजेश ने बताया कि नवीन चार वर्ष पहले श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। तब अच्छा खासा पैसा कमाता था। बाद में वह गलत संगत में चल गया। इस वजह से सभी भाइयों ने उससे दूरी बना ली। उसका घरवालों से कोई वास्ता और सरोकार नहीं था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने भी तलाक ले लिया है। राजेश ने बताया कि नवीन घर के आगे वाले दो कमरों में रहता था।

विज्ञापन

पुलिस ने सारा कुसूर नवीन के सिर मढ़ा
उसी में उसके दोस्त अक्सर आते थे और घंटों बैठते थे। परिवार वालों को नहीं पता कि वह अपने कमरे में क्या करता था। पुलिस उसे बुधवार को ही रात आठ बजे पकड़ कर ले गई थी। राजेश ने यह भी कहा कि नवीन के साथी, जो इस मामले में फंसे हैं, धनाढ्य और रसूख वाले हैं। इसलिए पुलिस ने सारा कुसूर नवीन के सिर मढ़ दिया है। पुलिस को मामले की सही से जांच करनी चाहिए। दूसरे लोगों पर भी कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

तीनों आरोपियों की तलाश में टीमों को सुराग तक नहीं मिला
तीन युवतियों से यौन शोषण मामले में तीनों आरोपी कारोबारी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी समेत तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल रहा है।

दुष्कर्म का आरोप लगा दर्ज कराई थी रिपोर्ट
शहर की तीन युवतियों ने 22 मार्च को कोतवाली में शहर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी आशीष अग्रवाल, गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू व ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही यह भी बताया था कि वह सब अलीगंज निवासी व्यवसायी नवीन विश्वकर्मा के सहयोग से इन व्यापारियों तक पहुंची थीं।

मेडिकल कराने के बाद नवीन को जेल भेजा गया
पुलिस ने वीडियो बयान, पेन ड्राइव में मिले सुबूत और कोर्ट में कराए गए बयानों के आधार पर अलीगंज निवासी नवीन विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 69 व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवीन को गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

तीन युवतियों से यौन शोषण मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  -शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed