Banda: मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बकरी चोर गैंग के सात आरोपी गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली…ये सामान हुआ बरामद
Banda News: बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात अंतर्जनपदीय बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से 26 बकरियां, कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं।
विस्तार
बांदा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बकरी चोर गैंग के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। अभियुक्तों के पास से 26 बकरियां, एक हुंडई कार के साथ तीन अवैध असलहे बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय बकरी चोरी करने वाले सात अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर बकरी चोर थाना मटौंध क्षेत्र अंतर्गत आलमखोर के पास चोरी की बकरियों के साथ रुके हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग भी की।
पुलिस ने 26 बकरियों को बरामद किया
इसमें आरोपी इकरास उर्फ इकरार उर्फ लल्ले खां, मलश खां, वहीद उर्फ लाला उर्फ जावेद के पैर में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में बताया कि हुडंई कार से पूर्व नियोजित योजना के तहत रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 12 जुलाई की रात को थाना मटौंध ग्राम अछरौंड से 13 बकरी चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। अन्य 13 बकरी जनपद हमीरपुर से चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा थाना मटौंध व जनपद हमीरपुर से संबधित कुल 26 बकरियों को बरामद किया गया हैं। साथ ही, जनपद महोबा के चार अन्य आरोपी तोहीद खां, सिकारस खां,अन्ताश खां,आकम खां को भी गिरफ्तार किया गया है।