फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Retired Tehsildar committed suicide by hanging himself

Banda: रिटायर्ड तहसीलदार ने फंदा लगाकर दी जान, कई बीमारियों से थे ग्रसित

Sat, 22 Jun 2024 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Banda: Retired Tehsildar committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

रिटायर्ड तहसीलदार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह मानसिक, गठिया और साइटिका रोग से पीड़ित थे। शहर कोतवाली क्षेत्र की डीएम काॅलोनी निवासी कौशल प्रसाद (70) ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से पंखे में फंदा लगा लिया। उस समय बेटा और पत्नी निचले तल में थे। जब काफी देर तक आहट नहीं मिली तो वह ऊपर गए तो उन्हें फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन


बेटे अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कौशल प्रसाद वर्ष 2014 में पैलानी तहसील के तहसीलदार के पद से रिटायर हुए थे। पांच साल से वह मानसिक रोग से ग्रसित थे। उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। उन्हें गठिया और साइटिका की भी बीमारी थी। एक साल के अंतराल में वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुके थे।
विज्ञापन


घर में उनकी पत्नी सुमित्रा देवी व एकमात्र पुत्र अनिल बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि रिटायर्ड तहसीलदार बीमारी से ग्रसित थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed