{"_id":"64294fd5abf4ee08480c1093","slug":"banda-report-filed-against-14-people-in-dispute-over-playing-hanuman-chalisa-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: हनुमान चालीसा बजाने पर घर में घुसकर मारपीट कर साउंड सिस्टम तोड़ा, 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: हनुमान चालीसा बजाने पर घर में घुसकर मारपीट कर साउंड सिस्टम तोड़ा, 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में हनुमान चालीसा बजाने पर युवक के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़ित सिद्धांत तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में हनुमान चालीसा बजाने पर युवक के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। साथ ही साउंड सिस्टम भी तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला शहर कोतवाली के अलीगंज चौकी हाथी खाना इलाके का है। पीड़ित सिद्धांत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में बने गोदाम में पूजा-पाठ करने के बाद साउंड सिस्टम पर हनुमान चालीसा बजा रहा था।
विज्ञापन
तभी 15-20 युवक आ धमके और तोड़-फोड़ करने लगे। उन्होंने साउंड सिस्टम को भी तोड़ दिया। दोबारा हनुमान चालीसा बजाने पर पीड़ित को जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि पीड़ित के घर के दरवाजे में एक माह पूर्व मांस के टुकड़े फेंके थे। सिद्धांत तिवारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर इस मामले में विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिन्दू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर आरोपी तौफीक और सोनू सहित अन्य 12 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 504, 506, 427, 153 (ए) पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन