{"_id":"649aecc1bb71187eb10c91c3","slug":"banda-principal-riding-a-bike-collided-with-cattle-and-died-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। प्रधानाध्यापक बाइक से गोधनी गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी में मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में प्रधानाध्यापक थे। वह सोमवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से गोधनी गांव तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
भुजौली गांव के पास अचानक सामने आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रात आठ बजे करीब कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बालकृष्ण के दो पुत्र ऋषभ व रितांशु और पत्नी निधि त्रिपाठी हैं। ऋषभ त्रिपाठी बांदा से बीएड और रितांशु त्रिपाठी प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन