फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Principal riding a bike collided with cattle and died

Banda: मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। प्रधानाध्यापक बाइक से गोधनी गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Principal riding a bike collided with cattle and died
प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी में मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में प्रधानाध्यापक थे। वह सोमवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से गोधनी गांव तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


भुजौली गांव के पास अचानक सामने आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रात आठ बजे करीब कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बालकृष्ण के दो पुत्र ऋषभ व रितांशु और पत्नी निधि त्रिपाठी हैं। ऋषभ त्रिपाठी बांदा से बीएड और रितांशु त्रिपाठी प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed