फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: One year sentence for obscenity with teenager, decision came after 15 years

Banda: किशोरी से अश्लीलता पर एक साल की सजा, अश्लील शब्द लिखकर भेजा था पत्र, 15 वर्ष बाद आया फैसला

Wed, 31 May 2023 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 05:44 PM IST
सार

बांदा में किशोरी को अश्लील पत्र भेजने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को कोर्ट ने एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
Banda: One year sentence for obscenity with teenager, decision came after 15 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में किशोरी को अश्लील पत्र भेजने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के दोषी को जज ने एक वर्ष की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीन हजार रुपये अर्थदंड देना होगा। मामले में करीब 15 वर्ष बाद फैसला आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 26 मई 2008 को पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ती थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी वीरू कोरी पुत्र नत्थू कोरी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 21 मई को मेरे छोटे बेटे के हाथ अश्लील शब्द लिखकर पत्र बेटी को भेजा। पत्र में यह भी लिखा कि इसकी शिकायत पुलिस से की तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई सीजेएम भगवान दास गुप्ता की अदालत में चल रही थी।

विज्ञापन

अभियोजन की ओर से अभियोजक राजेश कुमार ने पैरवी की। दोषी ने अपना जुर्म जज के सामने स्वीकार कर लिया। जज ने एक वर्ष की परिवीक्षा में सदाचरण बनाए रखने की हिदायत दी। इस दौरान दोषी एक वर्ष तक प्रोवेशन अधिकारी के सामने हर माह की पहली तारीख को उपस्थित होकर हाजिरी देगा। इसके अलावा तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जो पीड़िता को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed